अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

388 Views

*अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा*
नगर की निम्बार्क कॉलोनी स्थित गली नम्बर 4 के एक मकान की प्रथम मंजिल के किचन में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फांसी लगाए जाने की सूचना मिलने पर जहां मृतक की माँ और भाई का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही आसपड़ोस वालो और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। डायल 100 सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। जिसके एक घंटे बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका पंचनामा बनाया। व शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश पिता जाधव वर्मा (47) ने अपने घर के किचन में छत में लगे कड़े में रस्सी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। छोटा भाई राजु सुबह जगाने गया तो बड़े भी को फांसी पर झूलते पाया। भाई राजू अपने परिवार और माँ के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। तथा मृतक महेश अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ प्रथम तल पर रहता था। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है।
परिजनों के अनुसार महेश परिवार सहित पत्नी के भाई की बेटी की शादी में खलघाट गया था। गुरुवार की शादी थी। लेकिन दूल्हे का प्रेम प्रसंग होने के चलते, वो अपनी प्रेमिका के साथ कही चला गया। और बारात नही पहुंची। इससे महेश को बड़ा आघात लगा। तथा शाम को पत्नी बच्चो को खलघाट ही छोड़ कर, अपने घर लौट आया। शाम को भी अनमना ही रहकर अपने कमरे में सोने चला गया। जिसके बाद सुबह फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहकर परिवारवालों को सांत्वना देते रहे। मृतक एक होटल में कूक था। तथा दोनो बेटे भी पिता द्वारा घर पर बनाई खाद्य सामग्री को बेचते थे। शहर पुलिस थाना द्वारा मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की है।

Translate »