देवास की “विधि” राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

376 Views

देवास- शहर की प्रतिभाएं आये दिन किसी न किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर देवास शहर ही नही बल्कि प्रदेश का नाम रोशन करती जा रही है।

सेंट्रल इंडिया अकैडमी में कक्षा सात से वर्ष 2015 में मध्य-प्रदेश स्विमिंग एकेडमी होशंगाबाद में चयनित हुई विधि जायसवाल अब देश में देवास का नाम रोशन करने जा रही हैं।

विधि 14 से 19 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके पहले भी वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं और कई पदक जीत चुकी है।

Translate »