प्रदेश में 2 लाख 61 हजार से अधिक शस्त्र थानों में जमा

492 Views

प्रदेश में 2 लाख 61 हजार से अधिक शस्त्र थानों में जमा
देवास, 20 नवंबर 2018/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल.कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में 6 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 1 लाख 66 हजार 559 लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई हैं। 48 हजार 780 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये है, साथ ही 4 हजार 666 अवैध हथियार जप्त किये गये है और 2 लाख 61 हजार 638 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 18 लाख 96 हजार 998 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 18 लाख 41 हजार 715 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 14 लाख 06 हजार 948 प्रकरण पंजीबद्ध कर 13 लाख 71 हजार 792 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 90 हजार 50 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 69 हजार 923 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 13 हजार 535 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »