द हिमालय एकेडमी के 13 विद्यार्थियों ने जीते पदक 

478 Views
द हिमालय एकेडमी के 13 विद्यार्थियों ने जीते पदक 
देवास। द हिमालय एकेडमी के विद्यार्थी कुरूक्षेत्र ( हरियाणा ) में आयोजित 4जी नेशनल थाई किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2018 मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। पीयूष जितेन्द्र धाकड़, विशाल राजेश पटेल, मोहित जितेन्द्र धाकड़, दिव्यांशु कमलसिंह भौंदिया एवं अतुल बहादुरसिंह राव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंकित, लखन, नकुम, कुशाग्र, रघुवीरसिंह ठाकुर एवं अरशद फ ारूख मंसुरी ने रजत पदक प्राप्त किया। आयुष लखन चौधरी, अमन महेश गायकवाड़, विवेक अशोक राठौर, कार्तिक शिवनारायण बगानिया एवं देवेश चेतन यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उपरोक्त विद्यार्थियों का चयन अन्तर्राष्ट्रीय थाई किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2018 के लिए हुआ जो कि भूटान में आयोजित होगी, जहाँ पर भारत का प्रतिनिधित्व द हिमालय एकेडमी देवास (म.प्र.) के छात्र करेंगे। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य प्रतीक्षा राठौर, शारदा राठौर, गौरव मण्डलोई, दिलीप राठौड़, दीप सिंह राजपूत, सुरेश खापरे, कोच प्रिंस सरोनिया,              प्रवीण अम्बेकर, परमानंद राठौर, गायत्री गुप्ता, महिमा गौर, वैशाली कुशवाह, जेबा अली, पार्वती राजपूत, भारती बैस, प्रियंका दुबे, निकिता निमोलिया, चंचल शर्मा ने छात्रों को सफलता पर शुभकामनाएँ दी। उपरोक्त जानकारी निलेश सोनी ने दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »