अरब देश में इंदौर के यश चेड़वाल ने भारत को दिलाया कास्य पदक

400 Views

अरब देश में इंदौर के यश चेड़वाल ने भारत को दिलाया कास्य पदक

 

देवीअहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित सेंट्रल इंडिया मिक्सड मार्शल आर्ट में हासिल करा था प्रथम स्थान

 

इंदौर। शहर इंदौर में 2018 में आयोजित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में सेंट्रल इंडिया मिक्स्ड मार्शल आर्ट में अन्य राज्यो से आये प्रतिभावान खिलाड़ियों को परास्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले यश चेड़वाल ने अरब देश मे भारत की ओर से मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुवे कास्य पदक हासिल किया है उक्त आयोजन अरब देश के बहरीन के मनामा शहर में आयोजित किया गया था।

 

सम्पूर्ण विश्व मे तेजी से लोकप्रिय हो रहे मिक्सड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चेम्पियनशिप का आयोजन अरब देश के बहरीन के मनामा शहर में किया गया जो 11/11 2018 से लेकर 19/11/2018 तक चला जिसमे तमाम देशों के राज्यो से लगभग सैकड़ो खिलाड़ी आयोजन में भाग लिया। जिसमे भारत से कुल 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमे मध्यप्रदेश से केवल एक खिलाड़ी यश चेड़वाल का चयन किया गया था। जो इंदौर की विधानसभा 2 परदेशीपूरा का निवासी है जो उक्त खेल में एकमात्र भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया और भारत को कास्य पदक दिलवाया।

 

यश चेड़वाल वर्तमान में कोच सेंपाई विजय मडरिया के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे है जो स्वयं राष्ट्रीय पदक विजेता है। साथ ही उक्त खेल में कई राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को तैयार कर चुके है। कोच ने बताया की यश अत्यंत निर्धन परिवार से है किंतु उसके कड़ी मेहनत परिश्रम के चलते चयन भारतीय दल में हुआ।

जिन्होंने भारत सहित मध्यप्रदेश ओर शहर इंदौर का नाम रोशन करा यह मध्यप्रदेश सहित शहर इंदौर के लिए गर्व की बात है।

 

साथ ही उक्त खेल आयोजन में इंदौर शहर के स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मिक्सड मार्शल आर्ट्स मध्यप्रदेश के सचिव एवं विक्रम अवार्डी विकास शर्मा भी निर्णायक के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करा यह भी शहर के लिए गर्व का विषय है। उक्त सभी उपलब्धि को लेकर शहर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है साथ ही खेल प्रेमी साथियो एव खेल संगठनों ने यश चेड़वाल और उसके कोच को शुभकामनाएं ओर जीत की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »