अवैध शराब जप्त कर की कार्यवाही

683 Views

अवैध शराब जप्त कर की कार्यवाही
देवास। विधानसभा निर्वाचन 2018 के मद्देनजर श्री संजीव कुमार दुबे सहायक आबकारी आयुक्त जिला देवास के निर्देश पर देवास जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में दिनांक 22 अक्टूबर 2018 को समस्त वृत्तों में 09 स्थानों पर दबिश देकर कुल दर्ज 07 प्रकरणों में से 04 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तथा 03 प्रकरण धारा 34(2) के पंजीबद्ध करते हुए कूल 693 पाव देशी मदिरा, एवं 61.5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त किया गया। धारा 34 (2) की कार्यवाहियो मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी मण्डल देवास श्री एस.के. सेठ के निर्देशन में।
(1) दिनांक 22 अक्टूबर 2018 को मुखबीर सूचना के आधार पर वृत-देवास (स) प्रभारी राजकुमारी मण्डलोई द्वारा कार्यवाही करते हुए देवास किलोस्कर मेन रोड से 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा साईकल से परिवहन करते हुए आरोपी सुधीर राव को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
़(2) दिनांक 22 अक्टूबर 2018 को मुखबीर सूचना के आधार पर वृत-देवास (ब) प्रभारी महेश पटेल द्वारा कार्यवाही करते हुए इन्दौर की ओर से आ रही पल्सर मोटरसाईकिल से अवैध रूप से 300 पाव देशी मदिरा प्लेन का परिवहन करते हुए आरोपी विकास वर्मा को गिरफ्तार कर मदिरा एवं मोटरसाईकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
(3) इसी प्रकार दिनांक 22 अक्टूबर 2018 को मुखबीर सूचना के आधार पर वृत-देवास (ब) प्रभारी महेश पटेल द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप कन्नौजा राजिव नगर बिन्जाना के मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से सग्रहित देशी मदिरा प्लेन की 07 पेटीयो में कूल 350 पाव जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री राजकुमारी मंडलोई, सुश्री शालिनी सिंह, श्रीमती निधि शर्मा, श्री महेश पटेल, श्री संदीप सिंह चैहान, श्री प्रेमनारायण यादव,आबकारी मुख्य आरक्षको में विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार, गोपाल जमीदार दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षको में गजेंद्र चौहान, बालकृष्ण जायसवाल एवं नगर सैनिको में बाबी सिंह बेस, अनिल चैहान ,अनिल अकोदिया, निरज यादव एवं नितिन चावडा आदि सम्मिलित थे उक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *