100घटे का शाही अखण्ड भण्डारा…
साईं बाबा के समाधि शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में
आनंद जैन महू । महूरोड स्थित साईं शक्ति स्थल, बिच्छूदास के बगीचे पर 100 घंटे सतत चलने वाला भंडारा शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई ने बाबा के अखंड धूने की अग्नि से भंडारे की भट्टी में अग्नि प्रज्वलित कर इसकी शुरूआत की।
आयोजन समिति अध्यक्ष सुरेश यादव, निलेश भुतडा ,हरि अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार से प्रारंभ यह भंडारा 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक समिति के संस्थापक साईंराम कसेरा के मार्गदर्शन में चलेगा। विगत वर्ष 99 घंटे का अखंड भंडारा गोल्डन बुक में दर्ज हो चुका है। इसके पूर्व भी 2014 में 96 घंटे, 2015 में 97 घंटे, 2016 में 98 और 2017 में 99 घंटे के भंडारे के विश्व कीर्तिमान दर्ज हो चुका हैं। अब साईं भक्त अपना ही कीर्तिमान तोडने के लिए इस भंडारे की सेवाओं में जुट गए हैं।
शनिवार को दुसरे दिन नुकती,मक्खन बडा,मिठी थुली , ज्वार, मक्का, बाजरा, तंदूरी रोटी, तवा रोटी, बेसन, खिचड़ी, मिक्स सब्जी परोसी जा रही। लगभग 30 हजार वर्गफुट में बनाए गए शामियाने में भक्तों की सुविधा के लिए 24 घंटे रोशनी, आरओ का पानी सहित कई सुविधा की गई है। निलेश भुतडा ने बताया कि यहाँ महाराष्ट्र एवं निमाड़ अंचल के अलावा आसपास के साईंभक्त भी यहां आकर अपनी सेवाएं देकर इस विश्व कीर्तिमान में भागीदार बन रहे है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ श्री कसेरा, सत्यनारायण पाटीदार, प्रवीण कसेरा, राधेश्याम पाटीदार, रूपेश रिनीवाल, हरिश सिसोदिया, रज्जू पंचोली, नवीन कसेरा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे। दुसरे दिन तक शाम 6बजे तक 47 हजार 700 भक्तों ने इस भंडारे में पहुंच कर भोजन प्रसादी ग्रहण कर चुके है।100 घंटे सतत चल रहे सांई भंडारे में हर 3 घंटे में प्रसाद का मीनु बदल जाता है।रविवार को इंदौर सहित आस पास के क ई क्षेत्र के हजारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
100घटे का शाही अखण्ड भण्डारा… साईं बाबा के समाधि शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में
628 Views