बड़वानी कपिलेश शर्मा -ध्स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 11 वी वाहिनी एनडीआरएफ ने बड़वानी नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता जागरूकता रैली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निरीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में निकली गई। एनडीआरएफ के कर्मियों द्वारा स्वच्छता का अभियान बड़वानी जिले के आस-पास क्षेत्रों में चलाया गया। एनडीआरएफ के महानिदेशक श्री संजय कुमार व 11 वी वाहिनी के उपमहानिरीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर बलकर्मियो द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वी जयंती 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। सफाई अभियान के दौरान प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे साथ ही ग्रामीण और छात्र भी मौजूद थे।