प्रिन्स बैरागी
देवास-जल झुलनी एकादशी डोल ग्यारस के अवसर पर प्रतिवर्ष हाटपीपल्या नगर में भगवान नरसिंह की साढ़े सात किलो वजनी पाषाण प्रतिमा भमोरी नदी में तिराई जाति है वर्षो से ये अनवरत क्रम चलता आ रहा है।इस बार भी डोल ग्यारस के दिन प्रतिमा को तिरिया गया जो कि नदी में पानी पर तीन बार तैरी ।इस बात से आगामी वर्ष के भविष्य का अनुमान लगाया गया कि तीन बार प्रतिमा का जल में तैरना मतलब वर्षभर सुख समृद्धि और खुशहाली रहेगी।अपर जनसैलाब की उपस्थिति में स्थानीय प्रशासन के माकूल इंतजामात की मोजुदगी में यह पर्व सम्पन्न हुआ।साढ़े सात किलो वजनी प्रतिमा का पानी मे तैरना चमत्कार ओर लोगो की आस्था का केंद्र बिंदु है।