जमुना देवी पब्लिक स्कूल सिलकुआँ के दो होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खो खो प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया

79 Views

झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में मध्यभारत की टीम में चयनित होकर दोनों खिलाड़ियों ने बिहार उड़ीसा उत्तरप्रदेश की टीमो को हराकर अव्वल स्थान हासिल किया

कुक्षी:- खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर गठित खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में सम्पन्न हुआ।

उक्क्त प्रतियोगिता में मध्यभारत की टीम में जमुनादेवी पब्लिक स्कूल सिलकुआँ के भी दो विद्यार्थियों श्री करण चोंगड व कु.किरण बामनिया का चयन होकर झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता कर उड़ीसा,बिहार व उत्तरप्रदेश की टीमों से महत्वपूर्ण मुकाबला कर राष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।।

उक्क्त होनहार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होकर प्रतियोगिता में सहभागिता करने पर संस्था के डायरेक्टर श्री जावेद कुरेशी, संस्था प्राचार्य श्रीमती शबाना कुरेशी,स्पोर्ट टीचर श्री दिनेश कनेश,केयरटेकर प्रियंका चौहान मेडम,सहित संस्था के शिक्षकगणों,पालकगण व क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।।

Translate »