स्व.डॉ. उदनकुमार भायल शक्ति केंद्र पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती मनाई

3,412 Views

कुक्षी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99 वी जन्म जयंती नगर के स्व.डॉ उदन कुमार भायल शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े हर्ष से मनाई। इस अवसर वाजपेयी जी के चित्र पर तिलक पूजन कर पुष्प माला अर्पित की गई। वही नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान और पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके किए गए कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडलाध्यक्ष युवराज सेप्टा ने और भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष भावसार ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद संजय सिर्वी, वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन पहाड़िया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता पहाड़िया, कन्हैयालाल व्यास, महेश गुप्ता सुरेश तातेंड, रेखा जैन, दिलीप सोलंकी, गौरव ब्रजवासी, डॉ अतुल वडनेरे, कविता भावसार, माधुरी मेहता, जगदीश वर्मा, तुफान सेन, दिपक नामदेव, रिंकू गुप्ता, नरेंद्र सेप्टा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »