समाजवादी नेता और पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन

221 Views

इन्दौर। समाजवादी आन्दोलन के प्रणेता इंदौर से पार्षद, विधायक एवं सांसद रहे कल्याण जैन का आज गुरुवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार शाम चार बजे उनका पंचकुइया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

13 अगस्त 1934 को इंदौर में जन्मे कल्याण जैन देश की छठी लोकसभा (1977) में सांसद रहे थे। वह जनता पार्टी के अलावा संयुक्त समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय लोक दल के सदस्य भी रहे हैं। इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से विधानसभा इन्दौर 3 से विधायक और 1962 में पार्षद भी रहे थे।


कल्याण जैन के समाजवादी पार्टी के मुखिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव बेहद करीबी मित्र रहें। जब मुलायम सिंह इंदौर आते थे, तो वह कल्याण सिंह के घर पर ही रूकते और भोजन करते थे। बीते दिनों उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इन्दौर प्रवास के दौरान कल्याण जैन जी से मिलने गए थे।
श्री जैन के निधन पर इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Translate »