भारतीय जनता पार्टी के बारे में जानिए

207 Views

भारतीय राजनीति में इस समय विचारधारा और नवाचार के लिए भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हैं।
आप भी जाने भाजपा का परिचय

पार्टी की स्थापना:– 6 अप्रैल 1980
पार्टी का चुनाव चिन्ह:– कमल का फूल
भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष— अटल बिहारी वाजपेयी
भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष:– जगत प्रकाश नड्डा

भाजपा के मूल सिद्धांत ;

  1. एकात्म मानववाद
  2. राष्ट्रवाद (हिंदुत्व)
  3. लोकतंत्र (आंतरिक)
  4. राष्ट्रीय अखंडता
  5. मूल्याधारित अर्थनीति पार्टी की वर्तमान स्थिति
    १. 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल,
    २. केंद्र में अपनी सरकार,
    ३. 20 राज्यों में अपनी या मिली जुली सरकार,
    ४. 303 सांसद,
    ५. देश भर में 1000 से अधिक विधायक,

यूं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना साल 1980 में हुई थी, लेकिन इसके मूल में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ ही है। जिसके पहले महामंत्री पo दीनदयाल उपाध्याय की मूल अवधारणा अंत्योदय, प्रखर राष्ट्रवाद के सिद्धांतों के साथ निरन्तर आगे बढ़ रही है ।
भाजपा:–
देश का एकमात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाला, जनमानस को साथ ले, कार्यकर्ता आधरित, समर्पित कैडर बेस, राजनीतिक संगठन है।
इसके मूल में 1925 में डॉ हेडगेवार जी द्वारा गठित हिंदुत्त्ववादी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) है।
इसके संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी रहे, तब से लेकर अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी कार्यावधि इस प्रकार है:–
क्र० अध्यक्ष कार्यकाल
1.अटल बिहारी वाजपेयी (1980 से 1986)

  1. लाल कृष्ण आडवाणी (1986 से 1991)
  2. मुरली मनोहर जोशी (1991 से 1993)
  3. लाल कृष्ण आडवाणी (1993 से 1998)
  4. कुशाभाऊ ठाकरे (1998 से 2000)
  5. बंगारू लक्ष्मण (2000 से 2001)
  6. जना कृष्णमूर्ति (2001 से 2002)
  7. वेंकैया नायडू (2002 से 2004)
  8. लाल कृष्ण आडवाणी (2004 से 2005)
  9. राजनाथ सिंह (2005 से 2009)
  10. नितिन गडकरी (2009 से 2013)
  11. राजनाथ सिंह (2013 से 2014)
  12. अमित शाह (2014 से 20)
  13. जगत प्रकाश नड्डा (2020 से……) 40 साल पहले भाजपा की स्थापना हुई, तब किसी ने सोचा भी नही होगा, कि पार्टी शोहरत और कामयाबी के इस मुकाम पर पहुंचेगी ।
    जनसंघ से भाजपा तक ।
    अटल युग से मोदी युग ।
    3 सांसदों से 303 सांसद तक
    वर्ष सांसद दल लोकसभा
    1952 3 जनसंघ पहली
    1957 4 जनसंघ दूसरी
    1962 14 जनसंघ तीसरी
    1967 35 जनसंघ चौथी
    1971 21 जनसंघ पांचवीं
    1977 में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया
    1977 छटी
    1980 सातवीं
    1980 में भाजपा स्थापना उपरांत !
    1984 02 भाजपा आठवीं
    1989 86 भाजपा नोंवी
    1991 119 भाजपा दसवीं
    1996 161 भाजपा ग्यारहवीं
    1998 182 भाजपा बारहवीं
    1999 182 भाजपा तेहरवीं
    2004 138 भाजपा चौदहवीं
    2009 116 भाजपा पंद्रहवी
    2014 282 भाजपा सोलहवीं
    2019 303 भाजपा सत्रहवीं पार्टी विद्व ए डिफरेंस जब यह बात कही जाती है कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है, तो यह बात केवल कहने भर की नहीं है ।
Translate »