डाॅ. अनिल बघेल (शिशु रोग विशेषज्ञ) कुक्षी ने दिलाई रितिका को कुपोषण से मुक्ति

377 Views

कुक्षी। राज्य शासन के निर्देश पर अस्पतालों में पोषण पुनर्वास केन्द्र भी संचालित किए जा रहे है तथा कुपोषित बच्चों का उपचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सुसारी निवासी प्रमिला पति कमलेश की सुपुत्री रितिका का पोषण पुनर्वास केन्द्र कुक्षी में उपचार हुआ तथा वह पहले की तुलना में अभी ओर ज्यादा स्वस्थ हो चुकी है। पोषण पुनर्वास केन्द्र कुक्षी के डाॅ. अनिल बघेल (शिशु रोग विशेषज्ञ) द्वारा बताया गया कि प्रमिला पति कमलेश की सुपुत्री रितिका को जिस समय पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती किया गया था तब रितिका अत्यन्त दुबली-पतली व कमजोर होने के कारण अक्सर बीमार रहती थी साथ ही उसका वजन 1.495 किग्रा, ऊंचाई 45 सेंटीमीटर थी जो कि कुपोषण श्रेणी में आता है साथ ही भर्ती के समय रितिका के शरीर में त्वचा कम हडिया ज्यादा दिखाई दे रही थी रितिका को 09-11-2020 को पोषण पुनर्वास केन्द्र कुक्षी में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार डाॅ.अनिल बघेल द्वारा प्रारंभ किया गया तथा अब वह पहले से कई बेहतर स्वस्थ हो चुकी है। डाॅ.अनिल बघेल के मार्गदर्शन में पोषण पुनर्वास केन्द्र कुक्षी एवं एन.बी.एस.यु. कूक्षी के समस्त स्टाफ के द्वारा रितिका की अच्छी तरह से देखभाल की गई। रितिका को 22 दिवस पोषण पुनर्वास केन्द्र कुक्षी में रखा गया साथ ही छुटटी के समय रितिका के वजन में भर्ती वजन के न्यूनतम वजन से अधिक वृद्धि हो गई।

Translate »