कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने भ्रमण कर लिया लॉक डाउन स्थिति का जायजा

404 Views

देवास खबर हलचल न्यूज़ लक्ष्मण जाधव
कलेक्टर डॉ पाण्डेय ने शिप्रा पुल का निरीक्षण कर पुराने पुल पर बैरिकेडिंग करने के दिए निर्देश
        देवास कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय आज रविवार 26 अप्रैल 2020 को भोपाल चौराहे पहुंचकर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में प्रवेश नहीं करें इस बात का विशेष ध्यान रखें। फोर व्हीलर पर दो व्यक्ति तथा टू व्हीलर पर एक ही व्यक्ति होना चाहिए। कलेक्टर डॉ पाण्डेय ने रसूल पुर चौराहे पर भी स्थिति का जायजा लिया। यहां पर फंसे हुए मजदूरों को सागर पहुंचाने की व्यवस्था की एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास को सभी की मेडिकल जांच करने तथा नाम पता नोट करने के के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ पाण्डेय ने आज रात को 11:00 बजे ही इनकी सागर जाने की व्यवस्था की है। उन्होंने मजदूरों के खाने की व्यवस्था की और बच्चों को बिस्कुट वितरित किये।

Translate »