टोंकखुर्द में 1300 ग्रामीण परिवार को राशन किट वितरित

384 Views

देवास खबर हलचल न्यूज़ लक्ष्मण जाधव
देवास। अभी पूरा संसार कोविड 19 महामारी से ग्रस्त है। हर व्यक्ति अपनी जवाबदेही समझते हुवे हर  मजबूर लोगो तक हर संभव सहयता पहुचाने में अपना पूरा प्रयास कर रहा है। इस तार्मय में संस्था आसरा सामजिक लोक कल्याण समिति लॉकडाउन के प्रथम दिन से भोजन के पेकेट बना कर मजबूर लोगो तक पहुचने हेतु नगर निगम को प्रदाय कर रही है। प्रथम फेस के लॉकडाउन में संस्था द्वारा सामग्री में दानदाता के सहयोग से निरंतर  कार्य कर रही थी जिसमे संस्था द्वारा प्रतिदिन 1000 पेकेट बनाकर शाशन को प्रदाय किये जा रहे थे। लॉकडाउन के द्वितीय फेस में सामग्री दानदाता से मिलने के उपरांत अन्य खर्च सी. एल. पि. इंडिया के सहयोग से चलाया जा रहा है जिसमे 1000 पेकेट दिए जा रहे थे, अब 1000 के स्थान पर 1400 पेकेट प्रतिदिन नगर निगम को दिए  जा रहे है क्योकि कंटेमेंट एरिया से भोजन पेकेट की मांग अधिक होने से नगर निगम द्वारा भोजन पेकेट बढाने की मांग प्राप्त हुई थी। सी. एल. पि. इंडिया के सहयोग से आसरा संस्था द्वारा टोंकखुर्द के 1300 परिवार को राशन वितरण नियमित किया जा रहा है, 1300 हितग्राही की सूचि संस्था द्वारा सोनकच्छ एस.डी.एम को दे दी गयी है। संस्था ने लिस्ट देने की उपयोगिता भी बताई है। की इस लिस्ट के कारण  शाशन को हेल्प मिलेगी की किसे राशन मिल गया है और किसे देना बाकी है। 

Translate »