आवास नगर में श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ, निकली कलश यात्रा

379 Views

खबर हलचल न्यूज़। देवास। लक्ष्मण जाधव।
देवास।
महाशिवरात्रि के महापर्व के उपलक्ष्य में गुरूवार से श्रीमद् भागवत कथा आवास नगर स्थित बड़ी दुर्गा माता मंदिर में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा कथा स्थल से प्रात: 11 बजे ढोल-ढमाके के साथ मंदिर से निकली, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में पहुंची। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। महाराज श्री ने विधि विधान पूर्वक भागवत पुराण की पूजा अर्चना संपन्न कर कथा प्रारंभ कराई। कथा के प्रथम दिवस पं. सूरज द्विवेदी (शास्त्री) ने कहा कि एक पल का सत्संग भी मनुष्य के जीवन में बहुत परिवर्तन ला सकता है। यदि मनुष्य कुछ समय भगवान के नाम कर दे तो उसका जीवन सुखमय और आनंदित हो जाएगा। हम संकट के समय ही भगवान को याद करते है, बाकी जब हमें किसी प्रकार का संकट नही रहता तो हम भगवान को भूल जाते है। पं. मयंक द्विवेदी ने बताया कि कथा 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक किया चलेगी। महाशिवरात्रि के दिन 11 हजार पार्थिव शिवलिंग का रूद्र महाअभिषेक 108 जोड़ो द्वारा किया जाएगा। समस्त श्रद्धालु भक्तो से भागवत श्रवण कर धर्मलाभ  लेने की अपील की है। 

Translate »