नव मतदाता मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ हैं- पाटीदार

373 Views

नव मतदाता मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ हैं- पाटीदार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सन्नौड़ में किया नव मतदाताओं का सम्मान

देवास। नव मतदाता मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ हैं। सभी नव मतदाता राष्ट्र के नव निर्माण में मोदी जी का भरपूर साथ दें और एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में अपना योगदान दें। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सन्नौड़ में नव मतदाताओं का सम्मान करते हुए कही। श्री पाटीदार ने नव मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी को भारी मतों से जीताकर केंद्र में मोदी जी के हाथ और सशक्त करें।  भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सन्नौड़ में भाजपा का नवमतदाता सम्मान समारोह हुआ। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष पाटीदार के साथ संगठन प्रभारी वीरेंद्र कावड़िया, विधानसभा प्रभारी मनोहर पंवार, महेश चैहान, राजेश पटाड़ी, छगनलाल, मुकेश पटेल ने भाजपा का गमछा गले में डालकर नव मतदाताओं का सम्मान किया। इस अवसर पर नव मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ मोदी जी का साथ देने का संकल्प दोहराया। भाजपा जिलाध्यक्ष पाटीदार ने सभी से अधिक से अधिक मतदान करवाने की अपील भी की।

Translate »