साहित्यकार राशि श्रीवास्तव साहित्यपीडिया एवं दुबे साहित्य सम्मान से सम्मानित

461 Views

साहित्यकार राशि श्रीवास्तव साहित्यपीडिया एवं दुबे साहित्य सम्मान से सम्मानित

चंडीगढ़ । साहित्यकार राशि श्रीवास्तव को हाल ही में दो साहित्य सम्मान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है I साहित्यपीडिया द्वारा “मां” विषय पर एक ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी I इसमें कविताओं पर आए हुए व्यूज, लाइक्स और कमेंट के आधार पर विजेताओं का चयन किया गयाI इसमें राशि की कविता को काफी सराहा गया, जिसके आधार पर साहित्यपीडिया द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है I वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय कवि चौपाल शाखा मैनपुरी द्वारा मनोज कुमार मंजू के नेतृत्व में एक काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के रचनाकारों ने प्रतिभागिता कीI संस्था के संचालक मनोज कुमार मंजू ने बताया कि चुनिंदा श्रेष्ठ रचनाओं में राशि श्रीवास्तव की कविता को भी चुना गया है और भावपूर्ण लेखन और उत्कृष्टता के आधार पर उन्हें रामेश्वर दयाल दुबे साहित्य सम्मान से नवाजा गया है I राशि की पुरूस्कृत कविताएं “मां की ममता का मोल नहीं” साहित्य पीडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक “मां” में तथा दूसरी कविता “मैंने क्या कुछ होते देखा है”, “मेरी कलम से” नामक पुस्तक में प्रकाशित हो चुकीं हैं I ये पुस्तकें ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं I संस्थाओं ने एक साहित्यकार के रूप में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है I

Translate »