भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्य आज देवास में  मेरा भाजपा मेरा परिवार में होंगे सम्मिलित 

377 Views
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्य आज देवास में 
मेरा भाजपा मेरा परिवार में होंगे सम्मिलित 
देवास। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे आज नावेल्टी चौराहा पर आयोजित मेरा भाजपा मेरा परिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए देवास पधार रहे हैं। आप प्रात: 10 बजे देवास आएंगे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह राजावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, लोकसभा संयोजक रायसिंह सेंधव, मेरा भाजपा मेरा परिवार के जिला प्रभारी बहादुरसिंह पिलवानी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो द्वारा घर घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया जाएगा। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नयन कानूनगो ने दी
Translate »