अ.भा. कां. सेवादल का 6 टा राष्ट्रीय अधिवेशन अजमेर में

392 Views
अ.भा. कां. सेवादल का 6 टा राष्ट्रीय अधिवेशन अजमेर में
देवास। अखिल भारतीय कांगे्रस सेवादल का 6 टा राष्ट्रीय अधिवेशन 13,14 फरवरी को अजमेर राजस्थान में होने जा रहा है जिसमें अखिल भारतीय कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कांगे्रस सवेादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, भारत के समस्त प्रदेश कांगे्रस सेवादल के प्रदेशअध्यक्ष तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे। जिसमें जिला कांग्रेस सेवादल देवास के जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार के नेतृत्व में महाधिवेशन में भाग लेने वाले सेकड़ो सेवादल के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण दिनांक 12 फरवरी मंगलवार को सुबह 9 बजे देवास जवाहर चौक कांग्रेस कार्यालय पर जमा होकर बस द्वारा कयाड़ विश्राम स्थली अजमेर ( राजस्थान) के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील सोनकच्छ विधानसभा प्रभारी भूपेन्द्र नागर, देवास विधानसभा प्रभारी गुलाबसिंह ठाकुर, कन्नौद विधानसभा प्रभारी संतोष पटेल, बागली विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्रसिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, मुकेश कारपेंटर, जगदीश गुर्जर, राजेन्द्र कवडिया, कपिल शर्मा, सुभाष यादव, रोहित पटेल, अमरदीप नागर, मनोज नागर, दिलीपसिंह राजपूत, यशवंतसिंह सेंधव, कमल कासलीवाल, महेन्द्र गुर्जर, कमल पचोरी, राकेश टांडा,चंद्रशेखर गुप्ता, डॉ. सुरेश विश्वकर्मा ने की है। उक्त जानकारी सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं हाटपीपल्या विधानसभा प्रभारी राधाकिशन सोलंकी ने दी।
Translate »