*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ताराव आज देवास आएंगे*

429 Views

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ताराव आज देवास आएंगे*

 

*देवास* जिले में लोकसभा निर्वाचन-2019 की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल व्ही.एल. कान्ताराव गुरुवार 07 फरवरी 2019 को देवास आएंगे। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव प्रात: 8 बजे से भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे देवास आएंगे एवं एफएलसी कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवास के कार्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 01.00 बजे पुलिस अधीक्षक एवं निर्वाचन नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे देवास से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Translate »