तिवारी चौथी बार म.प्र. वन कर्मचारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष निर्वाचित

370 Views
निर्मल कुमार तिवारी चौथी बार म.प्र. वन कर्मचारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष निर्वाचित
देवास। म.प्र. वनकर्मचारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष पद का निर्वाचन  03 फरवरी को मंडी धर्मशाला देवास में संपन्न हुए। जिसमें निर्मल कुमार तिवारी चौथी बार निर्विरोध प्रांताध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।
म.प्र. वनकर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं 52 जिले की महासभा द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। निर्वाचन अधिकारी एम.एल. मिश्रा पूर्व प्रांताध्यक्ष म.प्र. लिपीक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ भोपाल द्वारा संपन्न करवाई गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में  एस.के. शाह , गंगासिंह सोलंकी, की उपस्थिति में निर्मल कुमार तिवारी को निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। 
श्री तिवारी जमीन से जुडे कर्मचारी नेता है और 34 वर्षों से कर्मचारी जगत की राजनीति में सक्रीय रहे है। श्री तिवारी पूर्व में 1985 से 1990 तक वनकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में रतलाम जिलाध्यक्ष, 1991 से 1994 तक शाजापुर जिलाध्यक्ष एवं 2000 से 2003 तक देवास जिलाध्यक्ष के रूप में रहे। इसके अतिरिक्त संगठन में संभागीय सचिव एवं प्रांत में उप प्रांताध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक कार्य किया। श्री तिवारी चौथी बार प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रांतीय कार्यकारिणी एवं 52 जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा निर्विरोध निर्वाचित किये गये एवं सभी ने पुष्पाहार से उनका स्वागत किया। निर्मलकुमार तिवारी को आमोद तिवारी महामंत्री, शिवप्रतापसिंह कोषाध्यक्ष, अनिल जोशी, सुरेन्द्र पाचोरे, अनिल जोशी, अनिल शर्मा, प्रकाश वाजपेयी सहित सभी प्रांतीय कार्यकार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक देवास जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने दी एवं प्रदेष के विभिन्न जिलों से पधारे सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 
Translate »