अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती गौरी सिंह ने पोषण आहार कंपनी का किया निरीक्षण

374 Views

अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती गौरी सिंह ने पोषण आहार कंपनी का किया निरीक्षण
————–
पोषण आहार संयंत्र शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश
देवास 01 फरवरी 2019/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र. शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती गौरी सिंह ने गत दिवस ग्राम खटाम्बा में पोषण आहार कंपनी का भ्रमण कर मशीनीरियों तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में संयुक्त आयुक्त राज्य आजीविका फोरम भोपाल के.सी.शर्मा, अतिरिक्त्‍ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास राजेश दीक्षित, डीपीएम आजीविका मिशन नेमचंद जादव एवं कंपनी सीईओ विशाल आनंद श्रीवास्तव चर्चा कर शीघ्र प्लांट प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने स्वःसहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठकर चर्चा की। जिसमें महिला आजीविका औद्योेगिक सहकारी संस्था मर्या. देवास की अध्यक्ष दुर्गा परमार ग्राम कलमा एवं उनकी डारेयक्टर टीम भी उपस्थित थी। जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा कुछ प्रश्न भी पूछे गये। जैसे आपका कंपनी में क्या रोल है, कितने शेयर आपने जमा किये कितनी एनआरएलएम की महिलाएं जुड़ी आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और आवश्यक मार्गदर्शन दिये। जिसमें एनआरएलएम के कार्य ग्राम संगठन, संकुल संगठन आदि पर जिला प्रबंधक डॉ सुमन जायसवाल एवं जिला प्रबंधक पंकज सिंह ठाकुर द्वारा प्रकाश डाला गया।

Translate »