व्यवसायी ने खुद को मारी गोली मारी… आर्थिक परेशानी के चलते उठाया कदम

401 Views

व्यवसायी ने खुद को मारी गोली मारी…
आर्थिक परेशानी के चलते उठाया कदम
इंदौर। कई बार इंसान अपनी परेशानी में इतना उलझ जाता है कि उसे अच्छे बुरे का ख्याल नहीं रहता है। वह इसी के चलते गलत कदम उठा लेता है।वैभव नगर में रहने वाले धर्मेद्र सिंह राठौर नाम के व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र ने अपने घर में खुद को गोली मारी। वह पहले शराब व्यवसाय से जुड़ा था । इसके बाद में मोबाइल कंपनी से जुड़ गया था। शराब व्यवसाय में विवाद के चलते महारानी रोड पर हुए गोलीकांड में वह भी आरोपी की बना था। धर्मेद नेअपने कर्मचारी को मैसेज किया। जिसमें फाइनेंसियल कारणों से खुदकुशी की बात कही है। एडीशनल एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। उसने कनपटी के नीचे खुद को गोली मारी। आत्महत्या क्यों की यह भी विवेचना का विषय है।राठौर की मौत पर क्षेत्र के लोग अचरज में है कि उसने ऐसा कदम क्यो उठाया।

Translate »