स्थानीय विधायक की अनदेखी को लेकर भाजपा ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर मंत्री वर्मा को ज्ञापन दिया।

441 Views

देवास-जिला प्रशासन द्वारा देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार को विजयागंज मंडी पुलिस थाने के शुभारंभ कार्यक्रम की पूर्व सूचना नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा को ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विजयागंज मंडी पुलिस थाना विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। और उनको ही कार्यक्रम की पूर्व सूचना नहीं दिया जाना निंदनीय है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  नन्दकिशोर पाटीदार,महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा भारत सिंह पटलावदा, मण्डल अध्यक्ष शिवराजसिंह जवासिया,बद्रीलाल जयसवाल,भेरूसिंह उपडी,भूपेंद्र सिंह रामगढ़,पुष्पेंद्र सिंह,रूपसिंह  अजिजखेड़ी
सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »