लोक निर्माण मंत्री ने किया पुलिस थाना विजयागंज मंडी का उन्नयन व लोकार्पण
देवास 26 जनवरी 2019/ प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार 26 जनवरी को देवास तहसील के विजयागंज मंडी का पुलिस थाना के रूप में उन्नयन व फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अनुराग शर्मा के अलावा मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। विदित है कि इसके पूर्व विजयागंज मंडी को पुलिस चौकी के रूप में संचालित किया जा रहा था। हाल में राज्य शासन द्वारा विजयागंज मंडी चौकी का उन्नयन पुलिस थाने के रूप में किया गया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री वर्मा ने विजयागंज मंडी पहुंचकर विजयागंज मंडी थाने का औपचारिक लोकार्पण किया।
लोक निर्माण मंत्री ने किया पुलिस थाना विजयागंज मंडी का उन्नयन व लोकार्पण
749 Views