बोस जयंती पर संस्था शिवोहम ने किया रक्तदान 

388 Views
संस्था शिवोहम ने किया रक्तदान 
देवास। महापुरुष एवं आजादी के महानायक श्री सुभाष चंद्र बोस की 122 वी जयंती पर संस्था शिवोहम ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बैस, संस्था संयोजक जितेंद्र जायसवाल के साथ किशोर यादव, अजय वर्मा, धर्मेंद्र गोस्वामी, लाखन, प्रवीण जायसवाल, राधे बाबा, जय नारायण जायसवाल, श्री शेख आदि लोगों ने 14 यूनिट रक्तदान किया तथा जवाहर नगर स्थित बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  इस अवसर पर रोहित उपाध्याय, जयसिंह ठाकुर, पृथ्वी सिंह सिसोदिया, नितिन शर्मा, कपूर पेमाल, टोनी बाबा, विजय चौहान, विशाल जायसवाल, शाहनवाज शेख, अजहर शेख आदि उपस्थित थे।
Translate »