भारतीय मजदूर संघ 25 जनवरी को देगा एक दिवसीय धरना 

518 Views
भारतीय मजदूर संघ 25 जनवरी को देगा एक दिवसीय धरना 
देवास। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मांगों को लेकर 25 जनवरी को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ (सम्बंध भामस) के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रांगवे ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न मांगों कर्मचारियों की योग्यता अनुसार नियुक्ति देने के संबंध में, बालिग नाबालिग बताकर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने, योग्यता के अनुसार नियुक्ति नहीं देने एवं भामस से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाकर प्रताडि़त करने, नगर निगम में ठेका प्रथा बंद किए जाने, कर्मचारियों को आवास आवंटन, समय पर वेतन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में प्रांत एवं जिला भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में नगर निगम के बाहर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। श्री रांगवे ने अपील की है कि उक्त धरने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दें। 
Translate »