देवास- कल रात सोनकच्छ में गणेश विसर्जन के दौरान जूलूस निकल रहा था, जिसमें डीजे बजाने की बात को लेकर पुलिस और प्रशासन की सख्ती से माहौल गर्मा गया था। जिसके फलस्वरूप सोनकच्छ के कारण बजरंग चौराहे से जुलुस वापस लौट गया था। जिसके विरोध में आज सोनकच्छ बंद का आव्हान हिन्दू संगठनों द्वारा किया गया था। जिसके चलते आज सोनकच्छ में बंद का असर रहा। जिन लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा गाली-गलौच की बात कही थी, उनके सामने आने के बाद सभी वर्गो ने बंद का समर्थन किया। तथा अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। हालाकि इस संबंध में एसडीएम नीता राठौर ने आज शाम 4 बजे एक विशेष बैठक भी बुलाई है। जिला प्रशासन इस संबंध में पुरी नजर रखे हुए है। दोपहर तक सोनकच्छ में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं। लोगों की मांग है कि सोनकच्छ थाना प्रभारी को निलंबित किया जाये।