देवास। यशवंत व्यायामशाला के युवा पह. भावेश लगातार तीसरी बार कुश्ती में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेेंगे। युनिवर्सिटी संभागीय कुश्ती तराना में सम्पन्न हुई। कुश्ती में भावेश पह. ने उज्जैन के पहलवान को पराजित कर राष्ट्रीय कुश्ती में स्थान प्राप्त किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर व्यायामशाला में हुए कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिलराजसिंह सिकरवार, खुमानसिंह बैस, व्यायामशाला के अशोक गायकवाड़, भेरूसिंह चौधरी, संजय पानसरे, गुरूचरण चौधरी, अनिलसिंह बैस, दीपक धर्माधिकारी दीपक जाट, युवराज तापकीर, पिंटू पहलवान, साजिद पठान, अवस्थी जी, नानु पह. सहित व्यायामशाला के समस्त पहलवानों ने स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की।