ताई बनी ट्रस्ट की अध्यक्ष, डॉ. दवे को उप सभापति मनोनीत किया

हिन्दी साहित्य समिति की साधारण सभा सम्पन्न

इंदौर। शहर की पुरातन श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति की साधारण सभा शनिवार को शिवाजी भवन में आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को समिति ट्रस्ट का अध्यक्ष मनोनीत किया व समिति के उपसभापति के रूप में साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे चयनित हुए।

सभापति सत्यनारायण सत्तन व प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर की मौजूदगी में साधारण सभा ने उपरोक्त मनोनयन पर सहर्ष स्वीकृति दी। सभा का संचालन प्रचार मंत्री हरेराम वाजपेयी ने किया।
ज्ञात हो कि विगत दिनों ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश वीडी ज्ञानी जी व उपसभापति भरत छपरवाल के निधन से ये स्थान रिक्त हो गए थे।
साधारण सभा में समिति के आय-व्यय पत्रक व प्रस्तावित बजट का भी अनुमोदन किया गया।