
दीपक कर्दम अध्यक्ष और प्रदीप जोशी महासचिव निर्वाचित
इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव 14 सितंबर को संपन्न हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश ईनाणी ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुआ। 904 मतदाताओं में से 799 ने मतदान किया। शाम से शुरू हुई मतगणना के पश्चात रात्रि को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर दीपक कर्दम (321 मत), उपाध्यक्ष पद पर संजय त्रिपाठी (411 मत) और प्रियंका पाण्डे (342 मत), महासचिव पद पर प्रदीप जोशी (410 मत), सचिव पद पर अभिषेक चेंडके (342 मत), कोषाध्यक्ष के पद पर मुकेश तिवारी (427 मत) एवं महिला प्रतिनिधि के पद पर पूनम शर्मा (350 मत) निर्वाचित घोषित हुए। कार्यकारिणी में मनीष मक्खर (411 मत), अभय तिवारी (405 मत), प्रमोद दीक्षित (350 मत), अंशुल मुकाती (349 मत), श्याम काम्बले (336 मत), और विजय भट्ट (289 मत) विजयी हुए।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी अंकुर जायसवाल, दीपक कर्दम और हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी धर्मेश यशलहा, धीरज दुबे, गोविंद शर्मा, पंकज दीक्षित, प्रियंका पांडे, संजय जोशी और संजय त्रिपाठी, महासचिव पद पर चार प्रत्याशी अभिलाष शुक्ला, अजय पौराणिक, पंकज शर्मा और प्रदीप जोशी, सचिव पद पर चार प्रत्याशी अभिषेक चेंडके, पंकज भारती, रजनी खेतान मिश्रा एवं सोनू यादव, कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी अजीज खान, अखिल सोनी एवं मुकेश तिवारी, महिला प्रतिनिधि के पद पर तीन प्रत्याशी खुशबू यादव, पूनम शर्मा और रानी तिवारी शामिल थे। कार्यकारिणी में 18 प्रत्याशी अभय तिवारी, अजय चौहान, अंशुल मुकाती, अरविंद रघुवंशी, भारती जोशी, दिलीप मालवीय, गोपाल झुनझुने, जयसिंह रघुवंशी, लक्ष्मीकांत पंडित, ललिता गौड़, मनीष मक्खर, मनीष शर्मा, मनोज दाधीच, प्रमोद दीक्षित, शार्दुल राठौर, श्याम काम्बले, विजय भट्ट और विनोद गोयल ने शामिल थे। प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से मतदान और मतगणना संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी रितेश ईनाणी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।