विश्व पुस्तक मेला 2025 में डॉ. अर्पण जैन के कविता संग्रह ‘काव्य पथ’ का हुआ लोकार्पण

63 Views

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा भारत मण्डपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2025 में हॉल 2 में संस्मय प्रकाशन के स्टॉल एन 09 पर इन्दौर के लेखक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ के प्रथम कविता संग्रह ‘काव्य पथ’ के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण सुप्रसिद्ध ललित निबन्धकार नर्मदाप्रसाद उपाध्याय ने किया। इस संग्रह को संस्मय प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
श्री उपाध्याय ने कविता संग्रह को सरल भाषा के साथ पाठकोन्मुखी बताया।
इस मौके पर संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन, निदेशक भावना शर्मा, मुकेश तिवारी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Translate »