प्रदेश मेें बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आज देगी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 

399 Views
प्रदेश मेें बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आज देगी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
देवास. मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले दिनों इंदौर और मंदसौर में हुए नृशंस हत्याकांड के चलते प्रदेश का आम नागरिक दहशत में हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 19 जनवरी शनिवार को जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन दिया जाएगा। देवास में भी जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ज्ञापन देंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि मंदसौर मेें लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इंदौर में व्यवसायी संदीप अग्रवाल की भीड़ भरे स्थान पर हत्या की गई। भोपाल में दिनदहाड़े आम नागरिकों से मारपीट कर लूटा जा रहा है। इसी के विरोध में एवं प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और अपराध को नियंत्रित करने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, नरेंद्र चैधरी, अनवर सिसोदिया ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय पर उपस्थित होने का  अनुरोध किया है।
Translate »