स्वामी विवेकानंद स्मृति समारोह  संपन्न 

441 Views
स्वामी विवेकानंद स्मृति समारोह  संपन्न 
देवास। महारानी चिमनाबाई शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभागार में चल रहे स्वामी विवेकानंद स्मृति समारोह के द्वितीय सत्र में प्रो. बालकृष्ण कुमावत, रामभुवनसिंह कुशवाह भोपाल ने अपने वक्तव्य  में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला ।  अध्यक्षता डॉ. जीवनसिंह ठाकुर ने की। संचालन डॉ. मनीष वैद्य ने किया। तृतीय सत्र में देवकृष्ण व्यास, डॉ. शर्मिला कदम, मुकेश मासूम खातेगांव, लियाकत भारती, टोंकखुर्द, राकेश कुशवाह सोनकच्छ, डॉ. मनीषा सोनी, मीनाक्षी दुबे, मनीष शर्मा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की तृतीय सत्र का संचालन राजभंवरसिंह सेंधव टोंकखुर्द ने किया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया। अंत में आभार संयोजक मेहरबानसिंह एवं समन्वयक भीमसिंह निर्मल ने माना। उक्त जानकारी आभा निगम ने दी
Translate »