प्रमुख सचिव लेबर संजय दुबे ने किया क्षिप्रा डेम का निरीक्षण

439 Views

*प्रमुख सचिव लेबर संजय दुबे ने किया क्षिप्रा डेम का निरीक्षण*

देवास 12 जनवरी 2019/ प्रमुख सचिव लेबर डिपार्टमेंट संजय दुबे ने आज शनिवार को देवास स्थित क्षिप्रा डेम पहुंचकर क्षिप्रा नदी का जल प्रवाह देखा तथा संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग शर्मा, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव दुबे ने क्षिप्रा नदी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सतत पेट्रोलिंग करें ताकि पानी के बहाव की अच्छे से मॉनिटरिंग हो सकें। साथ ही निर्देश दिए कि पानी के बहाव की ऐसी व्यवस्था की जाएं कि नदी के प्रवाह में किसी भी प्रकार की रूकावट/बाधा न आएं। प्रमुख सचिव ने पूछा कि पानी कब छोड़ा जाता है इस पर बताया गया कि डेम का पानी रात्रि में छोड़ा जाता है। पूरी देख रेख की जाती है। इस पर प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सतत पेट्रोलिंग कर सुनिश्चित किया जाएं।
तय समयानुसार डेम का पानी पहुंचे
प्रमुख सचिव दुबे ने पूछा कि पानी के बहाव का समय किस प्रकार है। इस पर नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि ग्राम निनौर में 18 से 20 घंटे में पानी पहुंच जाता है। इस पर प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि दिए गए निर्देशानुसार पानी छोड़ा जाएं।

Translate »