स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप टिमरनी ने निकाली विवेकानंद जी की शोभा यात्रा

485 Views

*स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप टिमरनी ने निकाली विवेकानंद जी की शोभा यात्रा*

हरदा
टिमरनी में
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को टिमरनी नगर में स्वामी विवेकानंद जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर के समस्त युवाओं के द्वारा एवं विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की शोभा यात्रा निकाली गयी। आज दोपहर 2 बजे से नगर के इतवारा बाजार चौक से लेकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए स्वामी विवेकानंद जी की शोभायात्रा निकाली। जिसमे विवेकानंद को रथ पर बैठाकर उनके साथ डीजे पर देशभक्ति और एबीवीपी के गानो पर एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने पूरे नगर मे शोभा यात्रा नगर के भैरव बाबा, गांधी चौक, सूर्या टॉवर, न्यू मार्केट होते हुये बस स्टैण्ड पहुँची। जहां नगर मंत्री के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। शोभायात्रा का नगर वासियो ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा मे मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री नीलेश कटारें, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुषी अग्रवाल, सीमा भिलाला, हरिओग राजपूत, अंकित वशिष्ट, अरविन्द गुर्जर, वरूण मालवीय, अज्जू किरार, चंचल दुबे, चिनमय कौशल, दीपेश कौशल, रतनेश कौशल कृतिक देवहरे, राहुल बिडोरिया सहित सैकडो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »