उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण हेतु विद्युत कंपनी द्वारा हो रहा शिविरों का आयोजन

464 Views
उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण हेतु विद्युत कंपनी द्वारा हो रहा शिविरों का आयोजन 
देवास। म.प्र. प.क्षे.वि.वि. कं. देवास क्षेत्र कें अंतर्गत देवास संभाग के वितरण केन्द्र सिंगावदा के सहायक यंत्री एम.एल. वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार पंचायत स्तर पर उपभोक्ता समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मौके पर ही निराकरण कर सकने योग्य शिकायतों का हाथो हाथ निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में उपभोक्ताओं द्वारा उत्साह से भाग लेकर समस्याओं का निराकरण करवाया जा रहा है। शिविरों में प्राप्त उच्च स्तरीय समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इस प्रकार के कैम्प ग्राम आंक्या, आगरोद, उपडी, कवड़ी बगाना आदि स्थानों पर आयोजित किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में शेष बची पंचायतों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। 
Translate »