कमिश्नर ने मानी नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ की दो मांगे 

400 Views
कमिश्नर ने मानी नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ की दो मांगे 
देवास। नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रांगवे ने बताया कि पूर्व में भामस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पांडे के नेतृत्व में पूर्व में मांग की गई थी कि कर्मचारियों के खाते देना बैंक से इंडियन बैंक में खाते खुलवाने तथा महिलाओं के कार्य के समय में परिवर्तन करने की मांग की गई थी। जिसे निगम कमिश्नर विशालसिंह चौहान द्वारा मान लिया गया है। इस हेतु इंडियन बैंक के मैनेजर मोहन गुरव से खाते खुलवाने तथा कर्र्मचारियों को लोन देने के लिए चर्चा की गई। तथा महिला कर्मचारियों के कार्य का समय प्रात: 7 से 10 बजे तक तथा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक करने का आदेश प्रदान किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख भामस अजय उपाध्याय, म.प्र.नगर निगम नगर पालिक संघ के प्रदेश महासचिव हरेन्द्रसिंह ठाकुर, मालवा अंचल सर्वश्री वाल्मिकी समाज संगठन अध्यक्ष राधेश्याम खरे, शहर अध्यक्ष शंकर पवार आदि उपस्थित थे। 
मांगे मानने पर प्रफुल्ल बाली, महिला अध्यक्ष आशा बाली, ब्रजमोहन सराटे, रामप्रसाद सूर्यवंशी, रईस खान, सुरेश वेद एडवोकेट, मुखिया शिव भैरवे, चौधरी सतीश भैरवे, मनोहर टाँक, पटेल कैलाश फतरोड, मांगीलाल फतरोड, मुकेश भैरवे, चौधरी सतीश भैरवे, मनोहर टांक, रामचंदर बेगडे, लालचंद डागर, चौधरी सुरेश वेद, सुरेश डुमाने, हरि पेमाल, हरि बिरगडे, भारत घारू, जगदीश बिरगडे, शैलेन्द्र मकवाना, सुनील सिहोते, शेषन कल्याणे, अशोक चौहान, अशोक धोलपुरे, महेश बिरगडे, बालकिशन फतरोड, किशन चौहान, अमृत चौहान, कैलाश भिंडवाल, मोहन बिडवाल, मुकेश चौहान, अरूण घारू, विशाल सिहोते आदि हर्ष व्यक्त करते हुए निगम कमिश्नर का आभार व्यक्त किया । 
Translate »