मॉ गायत्री कालोनी के रहवासियों द्वारा आयुक्त के साथ दिया गया स्वच्छता का संदेश

469 Views
मॉ गायत्री कालोनी के रहवासियों द्वारा आयुक्त के साथ दिया गया स्वच्छता का संदेश
       देवास। वार्ड क्र.23 में स्थित गायत्री विहार के रहवासी संघ द्वारा मॉ गायत्री विहार कालोनी में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत गायत्री विहार कालोनी के बगीचे में कार्यक्रम रखा गया जिसमें आयुक्त एवं वहॉ के रहवासियों द्वारा कालोनी के बगीचे में वृक्षारोपण एवं कालोनी में श्रमदान किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड क्र.23 स्थित गायत्री विहार कालोनी को आदर्श कालोनी बनाने का संकल्प लेकर कालोनी की मूलभूत सुविधाए जो कि अस्त व्यस्त हो चुकी थी। निगम आयुक्त के निर्देश पर वहॉ पर प्रकाश व्यवस्था के लिये स्ट्रीट लाईट , कालोनी के डिवायडर एवं बगीचों की पुताई, सिवरेज लाईन जो चोक पडी थी उन सिवरेज लाईनों को पाईप डालकर निकटतम प्राकृतिक नाले तक निकासी का कार्य कालोनी के बगीचों का सौन्दर्यीकरण, बच्चों, बुजुर्गो के बैठने के लिये कुर्सी आदि की व्यवस्था निगम द्वारा मुहैया करायी गई। जिससे कालोनीयों के रहवासियों में हर्ष व्याप्त होकर पुरे गायत्री विहार कालोनी द्वारा निगम आयुक्त एवं निगम के तकनीकी स्टाफ  उपायुक्त निरजा राजे भट्ट, स्वास्थ्य अधिकारी श्री गर्ग , नोडल अधिकार आर.एस.केलकर, जलप्रदाय इंजीनियर इंदु भारती,  जगदीश वर्मा, इस्पेक्टर अनिल खरे, वार्ड प्रभारी रंजीतसिंह, दरोगा प्रवीण खरे आदि का स्वागत कर कालोनी के रहवासियों द्वारा निगम आयुक्त को कालोनीवासियों का संपत्तिकर लगभग राशि रू 85000 के चेक दिये गये। निगम आयुक्त द्वारा उक्त वार्ड की गायत्री कालोनी के प्राचीन कुण्डी जो कि लगभग 250 वर्ष पुरानी बनी है उसका निरीक्षण कर उसके भी जीर्णोद्धार की योजना बनाने के लिये तकनीकी अधिकारी को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में रहवासी संघ के अध्यक्ष सुरेश राजचंदानी,दिलीपसिंह जुनेजा, के.सी.परवाल, शैलेन्द्र सोनी, अशोक प्रजापति, डॉ.जुगलकिशोर राठौर आदि उपस्थित थे। रहवासी सं
Translate »