द हिमालय एकेडमी के छात्र करेंगे  अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व

389 Views
द हिमालय एकेडमी के 11 छात्र करेंगे 
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व
 
देवास। हरियाणा में आयोजित 4 थी नेशनल थाई किक बॉक्सिंग चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में  द हिमालय एकेडमी के पीयुष धाकड़, विशाल पटेल, मोहित धाकड़, दिव्यांशु भौंदिया एवं अतुल राव ने स्वर्ण पदक, अंकित नकुम, कुशाग्र ठाकुर एवं अरशद मंसुरी ने रजत पदक एवं अमन गायकवाड़, विवेक राठौर एवं कार्तिक बगानिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जिनका अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ जो कि दिनांक 4 से 06 जनवरी 2019 तक नेपाल (कंचनपुर) में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज 02 जनवरी को देवास से द हिमालय एकेडमी के 11 छात्र रवाना होंगे एवं दिल्ली से भारतीय टीम 03 जनवरी 2019 को नेपाल के लिये रवाना होगी।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य प्रतीक्षा राठौर, शारदा राठौर,गौरव मण्डलोई, दिलीप राठौड़, दीप सिंह राजपूत, सुरेश खापरे, कोच प्रिंस सरोनिया,प्रवीण अम्बेकर, परमानंद राठौर, गायत्री गुप्ता, महिमा गौर, वैशाली कुशवाह, जेबा अली, पार्वती राजपूत, भारती बैस, प्रियंका दुबे, निकिता निमोलिया, चंचल शर्मा, आशा मालवीय ने छात्रों को सफलता पर शुभकामनाएँ दी। उपरोक्त जानकारी निलेश सोनी ने दी।  
Translate »