
वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान, सांस्कृति आयोजन में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
महाराष्ट्रीयन काम्बले परिवार (कुटुम्ब) का स्नेह मिलन समारोह इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में सम्पन्न हुआ। इसमें काम्बले परिवार के सभी कुटुम्ब के सदस्यों को जो मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में निवासरत हैं, उन्हें एक मंच पर लाकर वरिष्ठ परिवारजनों का सम्मान एवं सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा कई गी। साथ ही सालाना उत्सव की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर विजय मोहने द्वारा हैल्थ केयर टिप्स के साथ मोटिवेशन किया गया। परिवार के बच्चों निष्ठा पवन काम्बले, पलक मुकेश काम्बले, पार्थ काम्बले, हर्षी अविनाश काम्बले ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
कराओके गीतों की प्रस्तुति में कु. प्रेरणा श्याम काम्बले, पवन काम्बले, मनीष काम्बले ने मनमोहक प्रस्तुति दी। पुरुष और महिलाओं के लिए गेम शो भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक श्याम काम्बले ने बताया कि कुटुम्ब मिलन समारोह का उद्देश्य परिवार को संगठित करसामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, स्वास्थ, शिक्षा, परम्पराओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में मधुसूदन काम्बले पूर्व सरपंच इंदौर समाज, साधू राव काम्बले अध्यक्ष महू समाज, प्रेम काम्बले पूर्व अध्यक्ष महू, मनीष काम्बले पूर्व अध्यक्ष रतलाम, मुकेश काम्बले गांधी नगर, गुणवन्त काम्बले, मनोज काम्बले, सुभाष काम्बले, जीतु काम्बले, सन्तोष काम्बले मौजूद थे। संचालन पवन काम्बले ने किया और आभार प्रेम काम्बले ने माना।