इनरव्हील क्लब नें बच्चों को खेल सामग्री एवं टाटपट्टी वितरित की

388 Views
इनरव्हील क्लब नें बच्चों को खेल सामग्री एवं टाटपट्टी वितरित की
देवास। इनरव्हील क्लब देवास द्वारा चयनित हेप्पी स्कूल शा.प्र्रा. विद्यालय बिंजाना में बच्चों के लिए केरम बोर्ड एवं टाटपट्टियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आशा चौहान ने बच्चों को नए वर्ष की शुभकामनाएँ दी। सचिव दुर्गा पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा शर्मा, सदस्य नीला तिवारी, रेखा पांचाल, सावित्री जायसवाल, चंद्रकला शर्मा, मिनाक्षी त्रिपाठी, मीना वर्मा, ममता गुप्ता, नीलू सक्सेना, प्राचार्य नारायणसिंह ठाकुर, अनिल दुबे आदि उपस्थित थे। क्लब सदस्यों ने बच्चों के बीच साल का आखिरी दिन बिताया एवं बच्चों को गजक का वितरण कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। 
Translate »