64 वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में रोशनी चौधरी को स्वर्णिम सफलता 

351 Views
64 वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में रोशनी चौधरी को स्वर्णिम सफलता 
देवास। कोच कराते विवेक बंजारे ने बताया कि इंदौर में 26 से 30 दिसम्बर तक आयोजित हो रही 64 वीं राष्ट्रीय शालेय कराते 14 एवं 17 वर्ष से कम बालक, बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिशु विहार उमावि देवास की रोशनी चौधरी ने मध्यप्रदेश शालेय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने वजन समूह 30 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने वाली देवास जिले की एक मात्र कराते खिलाडी है। रोशनी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं आसाम की खिलाडियों को शिकस्त देते हुए स्वर्णिम सफलता प्राप्त की। रोशनी ने अपने कोच विवेक बंजारे एवं प्रिंस सरोनिया, शिव प्रजापति के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा प्रवीण ढोबले विशेष मार्गदर्शक कोच हैं। रोशनी की सफलता पर विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, जिला क्रिड़ा अधिकारी श्रीमती संतोष परिहार, हेमेन्द्र निगम, विजय चौधरी, एस.एन. नामदेव, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, विपुल चौहान, राजेन्द्र विजयवर्गीय, विपुल चौधरी आदि ने सम्मानित कर बधाई दी। 
Translate »