स्वस्थ भारत यात्रा सेंधवा पहुची , अधिकारियों और संस्थाओं ने किया सम्मान

318 Views

*स्वस्थ भारत यात्रा सेंधवा पहुची , अधिकारियों और संस्थाओं ने किया सम्मान*
*कल होंगे विविध कार्यक्रम*
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा -* स्वस्थ भारत यात्रा सोमवार सुबह 11बजे महाराष्ट्र से होती हुई मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंची। यहां पर बड़ी बिजासन मंदिर परिसर में अफसरों और सामाजिक संस्था के सदस्यों ने यात्रियों का स्वागत किया। खाद्य विभाग नासिक के जॉइंट कमिश्नर चंद्रशेखर सालुखे ने सीएमएचओ बड़वानी वीबी
जैन को हस्ताक्षर कर रिले सौंपकर विधिवत मध्यप्रदेश में यात्रा का प्रवेश करवाया। एफएसएसएआई के असिस्टेंट डरेक्टर दिल्ली लक्ष्मण दरारे, असिस्टेंट कमिश्नर धुलिया भूषण मोरे मंच पर विराजित थे।साईकिल यात्रा दल के सदस्यों ने आमजन को यात्रा के अपने अनुभव और यात्रा का उद्देश्य बताया। यात्रा में शामिल पुणे निवासी राहुल
प्रफुल्ल देवरे ने बड़ी बिजासन मंदिर परिसर में शिवाजी विद्यालय के बच्चों, उपस्थित लोगों मप्र और महाराष्ट्र के अफसरों को स्वस्थ भारत यात्रा का संदेशदिखाया। इसके बाद थोड़ा कम थोड़ा कम नमक, चीनी, तेल कम, ईट राइट इंडिया के नारे लगवाए गए। रोज किए जाने वाले 25 आसनों में से दो आसनों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बीएमओ जेपी पंडित, खाद्य निरीक्षक एचएल अवस्या, वीएस मोरी, चिन्मय पंचोली, मानव सेवा समिति के निलेश जैन, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गिरवारदयाल शर्मा, सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी, शिवाजी विद्यालय के प्रधान प्राचार्य निलेश बिड़वाई, पंकज झवर, मनोज सोहनी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव खरगोन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनायक वानखेड़े ने किया। बड़ी बिजासन से यात्रा शहर पहंुची। पुरानी सब्जी मंडी में मानव सेवा समिति के सदस्यों ने स्वागत किया।

Translate »