भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ।

383 Views

देवास- विशाल कलश यात्रा के साथ ही आज श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। क्षिप्रा में सुबह से मातृशक्तियो की भारी भीड़ की मौजूदगी के कलश यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग सम्मिलित हुए।

कलश यात्रा में आगे आगे मुख्य यजमान सर पर श्रीराम कथा रखकर चल रहे थे उनके पीछे महाराज श्री आनंद गिरिजी बग्गी में सवार थे। कलश यात्रा के सम्पूर्ण होने के बाद व्यास पीठ पर देवास विधायक गायत्री राजे पँवार, विक्रम सिंह पँवार, महापौर सुभाष शर्मा आदि ने महाराज श्री का अभिनन्दन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद आरती के साथ ही श्रीराम कथा आरम्भ हुई।

Translate »