सत्ता से बेदखली के बाद पहली बार विपक्षी भाजपा का “राफेल” मुद्दे पर धरना, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन।

334 Views

प्रिन्स बैरागी

देवास-सत्ता से बेदखल हुई भाजपा ने आज पहली बार आज आक्रामक रूप से विपक्ष की भूमिका निभाते हुए देश के बहुचर्चित राफेल मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ धरना दिया।

नगर निगम के सामने भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के द्वारा धरना दिया गया। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जो आरोप लगाए है उससे देश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। कांग्रेस ने जनता को लगातार दिग्भर्मित किया है और यह तक कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भी सवाल खड़ी कर रही है। संसद को लगातार बाधित कर रही है कांग्रेस। और कांग्रेस के नेत्रत्व कर्ता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के लिए जो शब्दो का प्रयोग कर रहे है। जिसका हम इस धरने के माध्यम से विरोध कर रहे है।

धरनास्थल से भाजपाई एक रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचे ओर यह उन्होंने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की जाए।

ज्ञापन लेने जब एसडीएम जीवन सिंह रजक आये तो भाजपाई जिद पर अड़ गए कि ज्ञापन कलेक्टर को ही देगे। इसके बाद कलेक्टर श्रीकांत पांडेय ने आकर ज्ञापन लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देवास विधायक गायत्री राजे राजे पँवार अनुपस्थित रही जो चर्चा का विषय रहा।

कार्यक्रम को बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, सोनकच्छ के पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, संगठन मंत्री कावड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर पाटीदार राजीव खंडेलवाल, राय सिंह सेंधव सहित ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया। इस दौरान जिले भर से पार्टी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद थे।

Translate »