पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में खिलाडियो ने जीते स्वर्ण पदक

350 Views
देवास। पुणे मे आयोजित आठवीं राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता सम्म्पन हुई। सोतोकान रियु चिदोकाई कराते फेडरेशन के अध्यक्ष व तकनीकी निर्देशक शिहान महेश कुशवाह के निर्देशन मे प्रतियोगिता आयोजित की गई। सेन्साई अभय श्रीवास ने बताया की टीम कोच भूमिका जैन के नेतृत्व मे युनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादेमी के खिलाडियों ने काता व कुमिते में 2 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कास्य पदक प्राप्त किये। काता इवेंट मे आर शिव स्वामी, दक्ष गोस्वामी, क्रिश अन्नामलाई को रजत, सम्राट तराणी को कास्य पदक। कुमिते मे क्रिश अन्नामलाई, दक्ष गोस्वामी को स्वर्ण पदक, आर शिव स्वामी को रजत और सम्राट तराणी, महिमा पटेल, हितेषी दावेद्कर, रौनक चौहान ने कांस्य पदक जीतकर देवास शहर के साथ मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर संस्था के पदाधिकारी अबरार अहमद शे, विजेन्द्र खरसोदिया, संदीप जाधव, मिर्जा सर, शेहरून  निशा अंसारी, रितेश सूर्यवंशी, विवेक भटनागार सर, जयराव वाघमारे, गौरव पांडेय, सौरभ गौतम, रोहित श्रीवास, आमिर शेख, वैष्णवी गोर्डे, दिशा रेड्डी, नन्दिनी सिन्हा, रिया सचान, खुशी सोलंकी, प्रथम श्रीवास, राघवेंद्र शर्मा, आंचल शर्मा, सोहैल मंसुरी आदि ने शुभकामनाएं दी।
Translate »