परिचर्चा सह बैठक आयोजित

418 Views

परिचर्चा सह बैठक आयोजित

इंदौर | हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा संचालित आन्दोलन के विस्तार हेतु इंदौर इकाई के हिन्दी योद्धाओं की बैठक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’ के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी के संयोजन पर जोशी निवास गौपुर चौराहा पर सम्पन्न हुई |
परिचर्चा से पूर्व सभी हिन्दी योद्धाओं ने डॉ. जैन का स्वागत किया, उसके बतौर मुख्य वक्ता डॉ. जैन ने हिन्दी की आवश्यकता और आन्दोलन की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला |
सभी योद्धाओं को प्रण दिलवाया कि सभी कम से कम 10 परिवारों को हिन्दी के प्रति जागरुक करें, उनके बच्चों को हिन्दी शिक्षण का महत्व बताएं तथा प्रत्येक परिवार में संस्कारों की रक्षा, एक कदम इंडिया से भारत की ओर बढ़ाने हेतु जागरूक करें |
डॉ. जैन ने नवत्रिभाषा सूत्र की अनिवार्यता पर भी प्रकाश डाला |
बैठक में डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मृदुल जोशी भी उपस्थित रहें |
परिचर्चा सानंद सम्पन्न हुई | जिसमें कई हिन्दी योद्धाओं ने उपस्थित रहकर हिन्दी आन्दोलन को गति देने हेतु संकल्प लिया |

Translate »